भाजपा उम्मीदवार प्रियंका की जाति को लेकर भ्रामक प्रचार करना कांग्रेस की गलत मानसिकता का परिचायक : शंकर पन्नू

प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने सारी ताकत झौंकी, प्रियंका बैलान ने पीलीबंगा क्षेत्र में जनसंपर्क को दिया विराम�
--------------
श्रीगंगानगर।� लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत श्रीगंगानगर संसदीय सीट पर 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

इसी बीच भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका बेलान �की जाति को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किए� जा रहे भ्रामक प्रचार को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर पन्नू ने एक पत्रकार वार्ता कर स्पष्ट किया कि भारतीय संविधान में जन्म से जाति को आधारित माना है प्रियंका बेलन एससी कास्ट में जन्म लिया है और उस नाते वह अनुसूचित जाति जनजाति की महिला उम्मीदवार है।

� � � कांग्रेस पार्टी के नेतागण यह भ्रामक प्रचार कर रहे हैं कि बेलाण के अरोड़ा बिरादरी से शादी करने के कारण मेघवाल और अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के साथ भाजपा ने किसी प्रकार की नाइंसाफी की है शंकर पन्नू ने स्पष्ट किया की प्रियंका बेलान को भाजपा ने टिकट देकर नारी सशक्तिकरण तथा महिला शक्ति का ने केवल सम्मान किया है बल्कि इस क्षेत्र में पहली बार एक महिला को टिकट देकर अपने महिलाओं को आगे बढ़ाने के ऐजेंडे भी सम्मान दिया है। इस अवसर पर आशुतोष गुप्ता, श्रीचंद चौधरी सहित अनेक नेतागण मौजूद रहे।

इधर भाजपा� की उम्मीदवार प्रियंका बैलान मेघवाल ने आज शाम पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में अपने जनसंपर्क और चुनाव प्रचार अभियान को विराम दिया। प्रियंका बैलान को लाखों वोटों के अंतर से विजयश्री दिलाने के लिए अब पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं,पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की टीम में घर-घर जाकर जनसंपर्क करने में लग गई हैं।इसके साथ ही भाजपा के सभी पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजकों ने अपनी टीमों के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों की जिम्मेवारी संभाली है। पन्ना प्रमुख हर मतदाता तक पहुंच रहे हैं। प्रियंका बैलान ने हनुमानगढ़ जिले के जंडावाली गांव में आज सुबह गुरुद्वारा में मत्था टेकने और वाहेगुरु के आगे अरदास करने के साथ आखिरी दिन के चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बनवाला, पक्का भादवां, पीलीबंगा शहर, पीलीबंगा गांव,जाखड़ांवाली, पंडितावाली, चक 13 एसपीडी और बड़ोपल गांव का दौरा किया। भाजपा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उनके साथ रहे। हर गांव में प्रियंका बैलान को भरपूर समर्थन मिला। लोगों ने बड़े उत्साह के साथ उनका स्वागत तथा सत्कार किया। पीलीबंगा में भाजपा के कार्यालय में प्रियंका के पहुंचने पर एक बैठक की गई,जिसमें 19 अप्रैल को मतदान के दिन प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक इनका को वोट दिलाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद एक बड़ी सभा हुई, जिसमें प्रियंका बैलान, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, विधानसभा क्षेत्र संयोजक मालचंद सारस्वत, मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा नाहटा, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिंदू दूगड़, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार फंडा सहित अनेक भाजपाइयों ने संबोधित किया। सभा में नत्थूराम, अरविंद, जगतारसिंह, पूर्व अधिशासी अधिकारी गुलाब बंसल,नगर पालिका उपाध्यक्ष सिंपल मरेजा, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष विजय सहारण,पार्षद राजाराम खींची, पार्षद पति बुधराम भाट, पार्षद मदन गोदारा,रणवीर डेलू, भवानी शंकर,वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण लाल कामरा, व्यापारी नेता जगदीश बिलंदी, मनोज बंसल, रमन बाघला, सुनील सेन,भवानी योगी,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रूपेश सुराणा, सुरेश, रैमलदास मरेजा, जितेंद्र बलाना महामंत्री, महेश पारीक, सोनू बाजीगर, श्याम धमीजा, धर्मपाल बाघला, शिवशंकर बंसल, केसी जैन, भंवरलाल कायल, अनिल ग्रोवर,चिमन कामरा, अशोक गिरधर, संजय भांभू आदि शामिल हुए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश लीला, रामोत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर लीला आदि गणमान्य लोग भी शामिल हुए। सभा में उपस्थित लोगों ने प्रियंका को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाने का आह्वान किया। पीलीबंगा गांव में आयोजित सभा में सरपंच रामूराम बेनीवाल, सरपंच सतपाल झौरड, सरदूल भादू दौलतांवाली, पूर्व सरपंच देहात मंडल के पूर्व अध्यक्ष जोतराम,जिला महामंत्री दिलीप आदि शामिल हुए। गांव पंडितांवाली में रामदेव मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के पालाराम पारीक के अलावा कृष्णा जाखड़, उग्रसेन गोदारा, बसंत जाखड़ आदि शामिल हुए। इस मौके पर कालीबंगा सरपंच सतपाल झौरड तथा बनवारी लाल आदि ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने और प्रियंका का समर्थन करने की घोषणा की। गांव जाखडांवाली में बृजलाल कासनिया, राजेंद्र बिस्सू, नाथूराम कुलड़िया, महावीर कासनिया, सरदूल भादू, पूर्व सरपंच चुन्नीलाल चांवरिया,मनीराम बिस्सू, बलराम बिस्सू, देवीलाल बगड़िया, अमरसिंह कासनिया, आत्माराम सीलू नहर मंडल अध्यक्ष, बनवारी लाल बगड़िया आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुशील गोदारा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सहारण,पूर्व सरपंच भगतराम गोदारा, जिला उपाध्यक्ष महावीर आदि भी शामिल हुए।चक 13 एसपीडी में सरपंच मंजू गोदारा और पंच मोनिका के नेतृत्व में प्रियंका बैलान का स्वागत किया गया।गांव वालों को साथ लेकर प्रियंका ने घर-घर जाकर वोट देने की अपील की। बड़ोपल गांव में कुलवंतसिंह, सुरेंद्र,हनुमान �और मोहन आदि के नेतृत्व में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। बनवाला गांव में निर्मलसिंह और मनकरणसिंह के नेतृत्व में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गांव जंडावाली में कुलदीपसिंह,मनोहरलाल, नावेद जोइया, मक्खनसिंह सरपंच और मंडल अध्यक्ष गौरा सिंह आदि ने प्रियंका का स्वागत किया। पक्का महात्मा गांव में रणवीर भादू देहात मंडल महामंत्री, सुखबीर सिंह, इमीलाल मेघवाल और मनकरण सिंह आदि प्रियंका का स्वागत करने वालों में शामिल रहे।