आईवीएफ तकनीक में नवाचार से गूज रही है घरों में किलकारियां, नन्हे कदम के बढ़ते कदम


नन्हे कदम आईवीएफ सेंटर सिरसा ने भरी नई उड़ान
नन्हे कदम आईवीएफ सेंटर सिरसा से लाभान्वित दंपत्ति नवीन पत्नी संदीप के जुड़वां बच्चों से करवाया गया शुभारंभ
आधुनिक संसाधनों से लैस है सेंटर, क्षेत्रवासियों को मिलेगा भरपूर लाभ
गंगानगर। पिछले करीब चार सालों से निसंतान दंपत्तियों की झोली में संतान रूपी सुख प्रदान करने वाले नन्हे कदम आईवीएफ सेंटर सिरसा ने अब अपनी नई उड़ान के रूप में समीपवर्ती राज्य राजस्थान के जिला गंगानगर में भी ऐसे दंपत्तियों को लाभ पहुंचाने के अपने संकल्प के रूप में यहां के शिव चौक में अपने दूसरे सेंटर का शुभारंभ किया है। इसी कड़ी में रविवार को दूसरे सेंटर का शुभारंभ नन्हे कदम आईवीएफ सेंटर सिरसा से लाभान्वित रहे दंपत्ति नवीन पत्नी संदीप के जुड़वां बच्चों ने किया। इस अवसर पर नन्हे कदम आईवीएफ सेंटर सिरसा की संचालिका व आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. सुमन भुक्कर ने बताया कि गंगानगर में स्थापित की गई इस दूसरी शाखा में भी सिरसा की मुख्य शाखा की तर्ज पर ही तमाम आधुनिक संसाधनों को मुहैया करवाया गया है जो निसंतान दंपत्तियों के उपचार में महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। डॉ. भुक्कर ने बताया कि इस दूसरी शाखा की स्थापना के बाद से राजस्थान के न केवल गंगानगर जिले के लोग ही लाभान्वित होंगे बल्कि समीपवर्ती तमाम क्षेत्रों के निसंतान दंपत्ति भी इस आईवीएफ सेंटर का लाभ ले सकेंगे। सेंटर के शुभारंभ अवसर पर डॉ. सुमन भुक्कर के अलावा डॉ. पूनम जांगड़ा, डॉ. प्रभाष कुलहरि, डॉ. करिश्मा सैनी, डॉ. अल्का, अमर सिंह ज्याणी, मुकेश कुमार व आदित्य आदि गणमान्यजन मौजूद थे। काबिलेजिक्र है कि नन्हे कदम आईवीएफ सेंटर सिरसा में राजस्थान से अनेकानेक निसंतान दंपत्ति अपने उपचार के लिए आते थे, ऐसे में सेंटर प्रबंधन ने उन्हें उनके क्षेत्र में ही उपचार संबंधी तमाम सुविधाएं मुहैया करवाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया और उसी कड़ी में रविवार को गंगानगर जिले के शिवचौक में सेंटर की दूसरी शाखा का शुभारंभ किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस सेंटर के शुभारंभ पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि निसंत्तान दंपत्ति के लिए सिरसा की बजाए स्थानीय स्तर पर ही उपचार की सभी सुविधाएं मुहैया करवाने पर उन्हें काफी आसानी होगी, जिसके लिए नन्हे कदम आईवीएफ सेंटर सिरसा प्रबंधन धन्यवाद का पात्र है। अहम बात यह है कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व अन्य राज्यों में इस समय निसंतान दंपत्तियों के लिए नन्हे कदम आईवीएफ सेंटर सिरसा ऐसी उम्मीद की किरण है जो उनकी तमाम कसौटियों पर खरा उतरकर उन्हें अपेक्षित परिणाम दे चुका है।