शिक्षा, नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मीडिया से किया संवाद


बिरला पब्लिक स्कूल में बीईटी पिलानी के डिप्टी डायरेक्टर माननीय अजय कुमार अग्रवाल ने की प्रेस वार्ता
श्रीगंगानगर,बिरला पब्लिक स्कूल, श्रीगंगानगर में बीईटी पिलानी के डिप्टी डायरेक्टर श्री अजय कुमार अग्रवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, मूल्यपरक शिक्षा तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर दिए।
प्रेस वार्ता में श्री अग्रवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिरला पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने विद्यालय द्वारा शिक्षा, खेल, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण तथा व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नितेश कुमार सिंह, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सुशीला सहारण तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती आकांक्षा खुल्लर भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न अभियानों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है।
प्रेस वार्ता में विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें सीमा किरण से श्री विशाल, गंगानगर एवं देश से श्री राजेंद्र सिंह, दैनिक भोर से श्री संचित, रेडियो एफएम से श्री वीर सिंह, दैनिक भास्कर से श्री मयूर पारीक, न्यूज़ नेशन से श्री राकेश, जन टीवी से श्री डी.पी. शर्मा, एनडीटीवी से श्री कुलदीप कुमार गोयल, राजस्थान पत्रिका से श्री विकास कुमार गोयल, इंडिया न्यूज़ से श्री भारत शर्मा, डी डी न्यूज से श्री हरदेव सिंह सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
पत्रकारों ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, नई पहलों तथा भविष्य की योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका श्री अजय कुमार अग्रवाल ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज और शिक्षा जगत के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करता है तथा सकारात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं संवादात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा एवं समाजहित के कार्यों में उनके निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।