कांवड़ श्रद्धालुओं की सेवा में फायर विभाग ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल

बिजनौर। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सेवा और सहयोग के लिए अग्निशमन विभाग पूरी संवेदनशीलता के साथ जुटा हुआ है। इसी क्रम में सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने फायर स्टेशन धामपुर पहुंचकर कांवड़ श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ कांवड़ श्रद्धालुओं को फल वितरित किए। इस दौरान प्रभारी फायर स्टेशन दीपक कुमार एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने भी श्रद्धालुओं की सहायता करते हुए उनकी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

फायर विभाग की इस पहल से श्रद्धालुओं में खुशी और उत्साह देखने को मिला। सेवा, सुरक्षा और सहयोग के इस मानवीय प्रयास ने जनसेवा ही सर्वोच्च सेवा की भावना को और मजबूत किया। कांवड़ श्रद्धालुओं ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के इस आत्मीय सहयोग की सराहना की।

कांवड़ यात्रा के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम लगातार सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटी है। डॉ. राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में विभाग द्वारा सुरक्षा के साथ सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया जा रहा है।