श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों को राहत: भागलपुर–अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का सुल्तानगंज में मिलेगा ठहराव

श्रावणी मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। भागलपुर?अजमेर?भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (13423/13424) का 30 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अस्थायी रूप से दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 13423 भागलपुर?अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक भागलपुर से प्रस्थान करने पर सुल्तानगंज स्टेशन पर दोपहर 1:38 बजे पहुंचेगी और 1:40 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 13424 अजमेर?भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक अजमेर से प्रस्थान करने पर सुल्तानगंज स्टेशन पर दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी और 1:52 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे ने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान यह अस्थायी ठहराव श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाएगा तथा स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही को बेहतर ढंग से संचालित करने में भी मदद मिलेगी।