परबतपुरा रेल फाटक दो रात रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करने की अपील

अजमेर। अजमेर?आदर्शनगर?हटूंडी रेलखंड पर स्थित परबतपुरा (आदर्शनगर यार्ड) के समपार फाटक संख्या-04/स्पेशल पर आवश्यक ओवरहॉलिंग कार्य के चलते इसे दो रातों के लिए आम यातायात हेतु अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार फाटक 25 जुलाई 2026 की रात 9:00 बजे से 26 जुलाई की सुबह 6:00 बजे तक तथा 26 जुलाई 2026 की रात 9:00 बजे से 27 जुलाई की सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान रेल फाटक से किसी भी प्रकार का सड़क यातायात संचालित नहीं होगा।

रेलवे ने बताया कि यह कार्य रेल सुरक्षा और समपार फाटक की बेहतर कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। आमजन से अनुरोध किया गया है कि फाटक बंद रहने की अवधि में परबतपुरा बाईपास ब्रिज अथवा अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रेल प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग अपनाकर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।