कोटा मंडल में तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनें रहेंगी नियंत्रित, यात्रा से पहले स्थिति जांचने की सलाह

जयपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में दरा?कंवलपुरा स्टेशनों के मध्य आरयूबी (रेल अंडर ब्रिज) संख्या 148 पर तकनीकी कार्य किए जाने के कारण कुछ रेल सेवाओं का संचालन अस्थायी रूप से नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि तकनीकी कार्य के चलते निम्नलिखित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी?

गाड़ी संख्या 22997 झालावाड़ सिटी श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 23 जुलाई 2026 को पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 1 घंटा 40 मिनट नियंत्रित रहेगी।

गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस 23 जुलाई 2026 को 1 घंटा 40 मिनट नियंत्रित रहेगी।

इसी 12466 जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस का 27 जुलाई 2026 का संचालन 3 घंटे 15 मिनट नियंत्रित रहेगा।

गाड़ी संख्या 12956 जयपुर मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 27 जुलाई 2026 को 40 मिनट नियंत्रित रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे के अनुसार यह तकनीकी कार्य रेल अवसंरचना को और अधिक सुरक्षित एवं मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु, सुरक्षित और विश्वसनीय हो सके।