रेल मरम्मत कार्य के चलते 24 जुलाई तक बंद रहेगा हटूंडी फाटक, वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग

अजमेर,यात्रियों और रेल संचालन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अजमेर?चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर स्थित हटूंडी?राजोसी के बीच समपार फाटक संख्या 08 (हटूंडी फाटक) को रेल मरम्मत कार्य के कारण 23 और 24 जुलाई 2026 तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान किसी भी प्रकार के सड़क यातायात को हटूंडी फाटक से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। आमजन की सुविधा के लिए समपार फाटक संख्या 09 तथा अंडरपास (आरयूबी) संख्या 10 को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।

रेलवे ने स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा रेलवे और प्रशासन द्वारा जारी यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुचारु बना रहे।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह मरम्मत कार्य भविष्य में अधिक सुरक्षित और निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।