आषाढ़ी मेले के लिए मध्य रेल का तोहफा, मिरज से दादर के बीच चलेगी विशेष वन-वे ट्रेन

मुंबई। आषाढ़ी मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मध्य रेल ने मिरज से दादर के बीच वन-वे विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस विशेष ट्रेन से मेले के बाद बड़ी संख्या में लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 01182 26 जुलाई 2026 को मिरज से शाम 6:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:35 बजे दादर पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन पंढरपुर, कुरुडवाड़ी, दौंड, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर ठहरेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी यात्रा की सुविधा मिलेगी।

ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर), सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन सहित विभिन्न श्रेणियों के कोच लगाए गए हैं।

मध्य रेल ने बताया कि इस विशेष ट्रेन के लिए आरक्षण सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों, आईआरसीटीसी की वेबसाइट तथा रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से उपलब्ध है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की अद्यतन जानकारी एनटीईएस (NTES) या रेलवे की पूछताछ सेवा से प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

मध्य रेल का कहना है कि विशेष ट्रेन का संचालन आषाढ़ी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए किया जा रहा है, ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।