केलवे रोड स्टेशन पर 14-15 जुलाई को नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल में विरार?दहानू रोड चौथी लाइन परियोजना के तहत केलवे रोड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) और कवच प्रणाली के कमीशनिंग कार्य के लिए 14 और 15 जुलाई 2026 को प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग तथा नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से विलंबित रहेगा।

14 जुलाई को मुंबई सेंट्रल?अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस 25-25 मिनट, भुज?बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस 1 घंटा 50 मिनट, जोधपुर?बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट तथा श्रीगंगानगर?दादर एक्सप्रेस 30 मिनट तक रेगुलेट की जाएगी।

वहीं 15 जुलाई को अहमदाबाद?मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटा, कर्णावती एक्सप्रेस 40 मिनट, अहमदाबाद?मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 30 मिनट, तेजस एक्सप्रेस 25 मिनट और दादर?पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 30 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।