एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फायर स्टेशन नगीना में हुआ वृक्षारोपण

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फायर स्टेशन नगीना में हुआ वृक्षारोपण

बिजनौर। पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देश एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के आदेश के क्रम में जनपद के फायर स्टेशनों पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फायर स्टेशन नगीना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में फायर स्टेशन नगीना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित बनाया जा सकता है।