एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फायर स्टेशन बिजनौर में हुआ वृक्षारोपण

बिजनौर। पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय के आदेशानुसार रविवार को फायर स्टेशन बिजनौर परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर फायर स्टेशन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। वृक्षारोपण के दौरान बेल, नीम, जामुन, कटहल, रात की रानी तथा करोंदा सहित कई उपयोगी एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। सभी कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा आमजन को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।