यात्रियों को राहत: लालकुआं–राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि 11 ट्रिप बढ़ी

यात्रियों को राहत: लालकुआं राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि 11 ट्रिप बढ़ी

अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए लालकुआं राजकोट लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 11 ट्रिप का विस्तार कर दिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 05045/05046 लालकुआं राजकोट लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल अब लालकुआं से 19 जुलाई 2026 से 27 सितंबर 2026 तक तथा राजकोट से 20 जुलाई 2026 से 28 सितंबर 2026 तक कुल 11 अतिरिक्त ट्रिप संचालित की जाएगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन समय और सभी स्टेशनों पर ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन पूर्व निर्धारित समय और मार्ग पर ही संचालित होगी।