मुंबई में भारी बारिश और जलभराव से रेल संचालन प्रभावित, दो ट्रेनें रद्द, एक रीशेड्यूल

मुंबई में भारी बारिश और जलभराव से रेल संचालन प्रभावित, दो ट्रेनें रद्द, एक रीशेड्यूल

जयपुर। मुंबई में लगातार हो रही भारी वर्षा और कई स्थानों पर जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को देखते हुए कुछ रेल सेवाओं को रद्द तथा एक ट्रेन को रीशेड्यूल किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 22483 भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस 9 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 22484 गांधीधाम?भगत की कोठी एक्सप्रेस 10 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 12979 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस 9 जुलाई 2026 को अपने निर्धारित समय शाम 5:05 बजे के बजाय 11 घंटे 25 मिनट की देरी से 10 जुलाई 2026 को सुबह 4:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।