भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों का मार्ग बदला, एक ट्रेन रद्द व एक रीशेड्यूल

भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों का मार्ग बदला, एक ट्रेन रद्द व एक रीशेड्यूल

जयपुर। मध्य रेलवे के ठाकुरबारी?मंकी हिल स्टेशनों के बीच हुए भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि रेक की अनुपलब्धता के कारण एक ट्रेन रद्द और एक ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09628 सोलापुर-अजमेर एक्सप्रेस (09 जुलाई) अब दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत मार्ग से चलेगी। गाड़ी संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस (08 जुलाई को रवाना) को कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड कॉर्ड लाइन के रास्ते संचालित किया जा रहा है। वहीं गाड़ी संख्या 20693 जोधपुर?केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस (09 जुलाई) सूरत?पालधी?जलगांव?मनमाड?दौंड कॉर्ड लाइन?पुणे मार्ग से चलेगी।

रेलवे ने बताया कि रेक की अनुपलब्धता के कारण गाड़ी संख्या 14720 अमृतसर?बीकानेर एक्सप्रेस 10 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 09 जुलाई को अपने निर्धारित समय रात 11:00 बजे के बजाय 10 जुलाई को रात 1:00 बजे, यानी दो घंटे की देरी से रवाना होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।