दानवीर भामाशाह के पार्क के लिये भूमि आवंटन कराने पर सुनील सभासद का वैश्य एकता परिषद ने किया स्वागत

पदाधिकारियों के साथ जाकर माला एवं पटका पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर मुह मीठा कराया
फतेहपुर। दानवीर भामाशाह के पार्क के लिये सुनील सभासद ने नगर पालिका परिषद से आवंटन कराई भूमि। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने उनके आवास में पदाधिकारियों के साथ जाकर माला एवं पटका पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर मुह मीठा कराते हुये नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभी सभासदों का आभार प्रकट करते हुये बधाई दी।अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा बहुत दिनों से दानवीर भामाशाह जी की मूर्ति एवं पार्क के लिये नगर पालिका परिषद से मांग की जा रही थी जिस पर इसाइनपुरवा वार्ड के सम्मानित सभासद सुनील गुप्ता जी ने संज्ञान में लेकर अपने ही वार्ड में देवीगंज पुल के नीचे भूमि आवंटन करवाई। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता की अगुवाई में सभासद के आवास पहुंचकर उनको बधाई देते हुये माला एवं पटका तथा प्रतीक चिन्ह के साथ मिष्ठान खिलाकर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजकुमार मौर्य तथा सभी सभासदों का आभार प्रकट करते हुये बधाई दी।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल एडवोकेट ने कहा कि भामाशाह जी के नाम से पार्क हेतु भूमि आवंटन कराने में सभासद सुनील जी का बहुत बडा योगदान रहा जिसके लिये सुनील एवं सभी सभासदों का बहुत बहुत आभार।परिषद के प्रदेश युवा अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि भामाशाह जी का पार्क बन जाने पर आने वाली पीढी ऐसे महापुरूष को सदैव याद रखेगी तथा क्षेत्रीय लोगों को पार्क बन जाने से प्रातः एवं सायं टहलने के लिये एक विशेष स्थान प्राप्त हो जायेगा जो स्वास्थ्य की दृष्टि से क्षेत्रीय लोगों को अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा।इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ब्रजेश सोनी, दोसर वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विनायक संतोष गुप्ता, परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, सौनक गुप्ता, अमित गुप्ता, परिषद के नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।