विकास प्रदर्शनी और जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

फतेहपुर। प्रभारी मंत्री/केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उ0प्र0 शासन अजीत पाल सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान (दिनांक 05 जून से 21 जून तक) के क्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में दूसरे दिन आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं जनकल्याण शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया और जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला/प्राकृतिक खेती कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। सूचना विभाग द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा ??सेल्फी विद पीएम?? सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार के 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के 09 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही प्रदर्शनी में लगाये गए कृषि, बेसिक शिक्षा, उद्यान, स्वास्थ्य, उद्योग, आयुष, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वयं सहायता समूह, बैंक, पशुपालन, पीएम आवास आदि विभागों के स्टालों का भी अवलोकन किया। चित्र प्रदर्शनी देश के आध्यात्मिक विरासत, आधारभूत संरचना एवं विकसित भारत-2047 विजन को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी को नागरिकों द्वारा देखा गया। सूचना विभाग द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विकास प्रदर्शनी में ष्विश्वास, विकास और जन कल्याण के 12 वर्षष् शीर्षाकिंत पुस्तिका एवं फोल्डर का वितरण किया गया। संस्कृति निदेशालय लखनऊ द्वारा नामित संस्कृतिक दल नेता सौम्या सिंह व उनकी टीम द्वारा शास्त्रीय नृत्य व सांस्कृतिक दल नेता दिलीप कुमार व उनकी टीम द्वारा लोक गायन के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी गई।प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस विकास प्रदर्शनी उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत निर्णयों एवं उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करना है। उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व मार्ग दर्शन में देश के चौमुखी विकास पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के उत्कृष्ट 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला/प्राकृतिक खेती कार्यशाला में कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का विगत 12 वर्षों का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी वर्ष 2014 के पूर्व में गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब गुजरात प्रदेश को उत्कृष्ट सेवा और सुशासन करते हुए गुजरात को देश में मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया था। उसी तरह अब प्रधानमंत्री जी देश को 20247 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है और विकास की प्रगति हम सबको धरातल पर देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री जी देश को विश्व में एक नई पहचान दी है, विदेशों के राष्ट्रपति रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करते है। सभी क्षेत्रों में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। यह तभी संभव हुआ है जब 140 करोड़ देशवासियों ने मा0 प्रधानमंत्री जी का साथ दिया। देश में 2014 के बाद ही किसानों को सार्थक सम्मान मिला है। श्री मोदी कृषकों की भलाई के लिए योजनाओं और नीतियों को लागू कर किसानों को समृद्धि की ओर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हम सबको जैविक/प्राकृतिक खेती की ओर ध्यान देना चाहिए जिससे कि जब हम स्वास्थ्य रहेंगे तभी हम देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में सकारात्मक सहयोग दे सकेंगे। विगत 12 वर्षों में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है तथा हम वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरे हैं। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था निरंतर प्रगति कर रही है तथा युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तिकरण हेतु सरकार सतत प्रयासरत है। जिलाध्यक्ष भाजपा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष के जन कल्याणकारी एवं विकासपरक उत्कृष्ट उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस विकास प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा जनहित में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।इस मौके पर मिलेट्स /प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को हरी खाद, अरहर, उड़द, मूंग, चना की मिनी किट, यंत्रीकरण में कस्टम हायरिंग सेंटर के तहत ट्रैक्टर की चाबी, प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत हुई फसल क्षतिपूर्ति का प्रतीकात्मक चेक, निबंध, चित्रयू प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी महोदया ने जनपद के प्राकृतिक खेती के उत्पाद/ मिलेट्स की टोकरी देकर सम्मानित किया।मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने जनकल्याण शिविर व विकास प्रदर्शनी में आए हुए अतिथियों का आभार व् धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह, महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारीगण एवं भारी संख्या में कृषक उपस्थित रहें।