वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में अभी भी नेपाली हाथियों का झुंड जमाए हुए हैं डेरा, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

  • वन विभाग द्वारा जंगल से सटे वनवर्ती गांव के लोगों को सतर्क करने की अपील।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में पड़ोसी देश नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज से भटके नेपाली हाथियों का झुंड बीते दो-तीन दिनों से टाइगर रिजर्व वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। बुधवार की देर रात नेपाली जंगली हाथियों के जटाशंकर वन क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए हाथी साल के तार सिंह बाउंड्री आदि को क्षतिग्रस्त किया था। जो वन कर्मियों द्वारा हो हल्ला टीन आदि बजाकर हाथियों को खदेड़ा गया था। अब वह नेपाली हाथियों का झुंड सोनहा पहाड़ी नदी व वाल्मीकि आश्रम स्थित एसएसबी कैंप के पीछे व जंगल के आसपास चहलकदमी करने की सुचना हैं। जिसको लेकर वीटीआर प्रशासन ने वन कर्मियों को हाई अलर्ट करते हुए चौकसी बढ़ा दिया है।तथा जंगल से सटे वनवर्ती गांव के लोगों को सरेहों और जंगल की ओर नहीं जाने के लिए अपील कर रही है। इस बाबत दूरभाष पर पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि नेपाल से भारतीय वन क्षेत्र में नेपाली जंगली हाथी दो-तीन दिन से चहलकदमी कर रहा हैं।वनवर्ती गांव के लोगों को सुरक्षित रहने के लिए अपील किया जा रहा है। नेपाल के चितवन निकुंज और वीटीआर के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र एक दूसरे से सटा हुआ है।और खुला क्षेत्र भी है।जिससे नेपाल से जंगली जानवरों का आना-जाना लगा रहता है। तथा वन कर्मियों की टीम द्वारा नेपाल से भटक कर आए हाथियों के झुंड के गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। हाथियों के नेपाल वापसी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।