अपराधी तत्वों के गतिविधियों पर रोक थाम व अंकुश लगाने को लेकर वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान।

वाल्मीकि नगर? से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर रेंज के वन क्षेत्रों में रेंजर सत्यम कुमार के दिशा-निर्देश पर वन कर्मियों के द्वारा वन क्षेत्र में अपराधी तत्वों के गतिविधियों पर रोक थाम और अंकुश लगाने की नियत से पेट्रोलिंग सख्त कर दी गई है।असामाजिक तत्वों द्वारा वन क्षेत्र में निवास करने वाले जानवरों के शिकार करने की नीयत से लगाए गए बिजली के तार, और फंदा की खोजबीन के लिए वन कर्मियों ने एक अभियान के तहत जंगल में सर्च अभियान शुरू किया है। वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र के अंदर असामाजिक तत्वों के द्वारा जानवरों के शिकार करने के लिए बिजली का तार, जाल और फंदा लगाया जाता है।इसके संपर्क में आने से जानवर उसमें फंस जाते हैं या उनकी मौत हो जाती है ।ऐसे लोगों के विरुद्ध पूर्व सतर्कता बरतते हुए वनपाल के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जंगल का एक बड़ा हिस्सा गंडक नदी से सटा हुआ है। और उस क्षेत्र में गंडक नदी के रास्ते नेपाली क्षेत्र से वन अपराधियों की प्रवेश की संभावना को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह चौकस है । किसी भी वन्य जीव को कोई असामाजिक तत्व नुकसान नहीं पहुंचा पाए इसे लेकर वन क्षेत्र में पेट्रोलिंग और चौकसी सख्त कर दी गई है। वन संपदा और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने के मंशा रखने वालों के साथ वन प्रशासन सख्ती से निपटेगा।वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा वन प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।