वाल्मीकि नगर थाना में नाबालिक लड़की को भगाने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

भारत -नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर स्थित महिला स्वाभिमान बटालियन में कार्यरत एक सरकारी महिला कर्मी के पति ने वाल्मीकि नगर थाने में आवेदन देकर अपनी नाबालिग भतीजी को किसी के द्वारा गलत नीयत से या बेचने की नीयत से भगा लिए जाने की शंका मामले को लेकर वाल्मीकि नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।उसने अपने आवेदन में लिखा है, कि उसकी पत्नी शिवपुरी मोहल्ले में सूरज कुमार के घर में किराए पर कमरा लेकर रहती है। उसके भाई की लड़की जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है। उसके 6 माह के बच्चे की देखभाल करती है।27 मई को उसकी पत्नी बच्चों के साथ ड्यूटी पर थी। रात लगभग 10 बजे बिना किसी को बताएं, रागिनी (काल्पनिक नाम) घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। घर से कुछ आभूषण और मोबाइल टैबलेट भी गायब है।उसका मोबाइल नंबर 7644037462 बंद आ रहा है। पीड़ित चाचा ने थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में थाना कांड संख्या 80/26 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।