बीजेपी कार्यकारणी की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की कल से होगी शुरुआत।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

इंडो-नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के वाल्मीकि सभागार में आज से दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाधिवेशन गोपालगंज इकाई का शुरुआत होगा।प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ भिखू भाई दलसानिया प्रदेश संगठन महामंत्री के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा।इस बाबत जानकारी देते हुए गोपालगंज जिला के प्रदेश अध्यक्ष संदीप गिरी ने बताया कि समय-समय पर बीजेपी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।ताकि सभी सदस्य प्रशिक्षण प्राप्त कर लोगों के भलाई और सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता बेहतर ढंग से निभा सके।इस प्रशिक्षण में नए और पुराने सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाता है।प्रशिक्षण कार्यशाला दो दिवसीय होगा।जिसके प्रथम दिन शनिवार को सात सत्रों में सभी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।सभी सत्र में अलग-अलग वक्ता होंगे।