वाल्मीकिनगर विधायक ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू,ग्रामीणों को विधायक ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन।

  • नवका टोला भरिहानी के ग्रामीणों ने विधायक को सुनाई नोटिस की समस्या।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

गुरुवार को वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा वाल्मीकि नगर के भडिहारी चौक पर दर्जनों की संख्या में वाल्मीकि नगर नवका टोला और भरिहानी के ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना। नवका टोला व भरिहानी के ग्रामीण महिलाओं ने वन विभाग के द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध में दिए गए नोटिस जिसमें एक सप्ताह के अंदर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का हिदायत दिया गया है,के विषय पर विधायक को अपनी समस्या से अवगत कराया। वही भेडिहारी के ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। तत्पश्चात विधायक का काफिला लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के चकदहवा गांव जर्जर मार्ग से पहुंचे। इसके पूर्व रोहुआ टोला सशस्त्र सीमा बल बीओपी में अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने रहुआ टोला राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। और विद्यालय की समस्याओं से अवगत हुए।और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।उन्होंने बिन टोला,कानी टोला और झंडू टोला के ग्रामीणों से मुलाकात की जहां ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याएं सड़क बिजली स्वास्थ्य के बाबत विधायक से समाधान के लिए अपनी समस्या को रखा। विधायक ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मामले में पहल शुरू कर दी गई है।बहुत जल्द समाधान भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसों से यह गांव सड़क बिजली और स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहा है।चकदहवा स्थित एसएसबी कैंप में विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने सहायक कमांडेंट अवधेश प्रसाद से मिलकर भारत-नेपाल सीमा के चकदहवा और सुस्ता बॉर्डर के विषय में जानकारी हासिल की। तथा नक्शा से देख कर बॉर्डर के बारे में जानकारी ली।इस अवसर पर चकदहवा एसएसबी के सहायक सेनानायक अवधेश कुमार, हिमांशु कुमार,अमित कुमार उर्फ बिट्टू,अभिषेक जायसवाल, सुमन गुप्ता, मुनीलाल दास,रंजीत कुमार, रामविलास यादव, भोलू श्रीवास्तव,रघु यादव,मोहम्मद कलाम,अमर कुशवाहा, जितेंद्र यादव,गुलाब अंसारी, प्रधान शिक्षक लखन प्रसाद, प्रधान शिक्षक कौशल किशोर, अनीता देवी,रीना देवी,अमृता देवी के अलावा सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।