39वीं पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने किया नमन, संघर्षमय जीवन पर डाला प्रकाश

आलापुर (अंबेडकर नगर)। ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों और समस्याओं को समाज एवं देश के सामने मजबूती से उठाने वाले ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जैसे संगठन को मजबूत आधार देने वाले स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उक्त विचार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी ने व्यक्त किए। मौका था ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि का, जिसे ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी, देवरिया पंडित विद्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी ने बाबू बालेश्वर लाल के जीवन संघर्ष, ग्रामीण पत्रकारिता में उनके योगदान तथा संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस दौरान जिले भर से पहुंचे पत्रकारों ने स्व. बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष लालमणि गोंड, जिला महामंत्री राजकुमार मौर्य, मंडल कार्यकारिणी सदस्य राम बहादुर यादव, आलापुर तहसील अध्यक्ष योगेंद्र यादव, प्रबंधक रमेशचंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शमीम, संजय शर्मा, वागीश त्रिपाठी, बृजेश मौर्य, कृष्णा सिंह, अनिल सिंह, उपेंद्र चौरसिया, शिवकुमार शर्मा, बृजभान यादव सहित जिले के अनेक पत्रकार मौजूद रहे।