इटौरी खुर्द में बूथ पुनर्गठन पर हुई बैठक

आलापुर (अम्बेडकर नगर ) | विधानसभा आलापुर के देवरिया बुजुर्ग सेक्टर में प्रवास के दौरान इटौरी खुर्द में भाजपा महामंत्री पंकज शुक्ला के आवास पर बूथ पुनर्गठन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शक्ति केंद्र के प्रवासी, क्रय-विक्रय समिति के डायरेक्टर एवं भाजपा नि० मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र, पूर्व प्रभारी मंडल अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह सहित शक्ति केंद्र के सभी बूथ अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।