इन दिनों पड़ रहे भीषण गर्मी को लेकर रिहायशी क्षेत्रों में विषैले सांपो के निकलने का सिलसिला जारी।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

वीटीआर वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से सटे रिहायसी इलाकों में इन दिनों पड़ रहे भीषण गर्मी के कारण वन्य जीवों के निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के भरिहानी गांव निवासी नारायण मुखिया एवं बीसहां गांव निवासी मुन्ना कुमार के घर में मंगलवार की शाम विषैले प्रजाति के सांप के निकलने से घर वालों में घंटों अफ़रा-तफ़री मची रही।जो वन क्षेत्र से भटक कर घर में जा पहुंचा था। दोनों घर के गृह स्वामी द्वारा तत्काल इसकी सूचना वाल्मीकि नगर स्थित वन कार्यालय को दी। इस घटना की सूचना पर वन विभाग के स्नेक कैचर अमरेश कुमार तथा धर्मेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच घंटों मशक्कत के बाद दोनों सांपो का सफल रेस्क्यू कर नरदेवी वन क्षेत्र के कक्ष संख्या टी एक में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस बाबत वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि दोनों जगहों पर कोबरा का सफल रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर किसी भी प्रकार कि वन्य जीव दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ ना करें। तथा तुरंत इसकी सूचना वन कार्यालय को दें। सतर्क एवं सजग रहे।