अज्ञात कारणों से चरघरिया गांव के पशु बथान में लगी आग।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

प्रखंड बगहा दो के अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के चरघरिया गांव के वार्ड नंबर 8 में मंगलवार की देर शाम रमाकांत राम के पशु बथान में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे फूस का बना पशु बथान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रहा कि इस दुर्घटना में किसी भी तरह का जान माल का खतरा नही हुआ।इस घटना की पुष्टि वार्ड संख्या 8 के वार्ड सदस्य केशव थापा ने कि है। वार्ड सदस्य ने आगे बताया कि अज्ञात करणों से लगे आग से रमाकांत का पशु बथान जलकर खाक हो गया।