बगहा के नवागत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने वाल्मीकि नगर थाने का किया औचक निरीक्षण,दिए कई दिशा-निर्देश।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बगहा पुलिस जिला के नवागत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निहार भूषण ने मंगलवार की शाम वाल्मीकि नगर थाने का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेख सहित संचिकाएं का गहन जांच पड़ताल की।तथा अभिलेखों का रख रखाव,लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन का आदेश दिया। तथा विधि व्यवस्था संधारण,वारंटीयों की धड पकड़ एवं आदि कांडों की समीक्षा किया।साथ ही थानाध्यक्ष,अनुसंधानकर्ताओं एवं अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों को कई दिशा-निर्देश भी दी।और थाने पर आए फरियादियों के साथ न्यायोचित व्यवहार और उनकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुनने और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था सामान्य रहे लगातार प्रयास करने का भी निर्देश डीएसपी ने दिया।साथ ही सेमरी डीह गांव में अज्ञात लोगों द्वारा एक बच्ची की हत्या कर जलाने के मामले में दर्ज कांड का जल्द निस्तारण कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया।बताते चलें कि उक्त घटना 14 अप्रैल के रात की घटना है।जिसका कांड संख्या 55/26 है।इस मामले में अब तक किसी पर भी कोई ठोस आरोप नहीं लगा है।इस मामले में डी एस पी द्वारा अनुसंधानकर्ता राहुल सिंह एवं मृतका के मां शकुंतला देवी व पिता उदित महतो से पूछ ताछ कि गई है।इस अवसर पर बगहा सर्किल इंस्पेटर संजय कुमार पाठक, वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार,एस आई राहुल सिंह,सरिता कुमारी,ज्योति पुंज,नेहा कुमारी,राजेश कुमार, मुन्ना कुमार सिंह,दिलीप कुमार, नवलेश सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।