40 सदस्य टीम भोजपुरी भाषा के विकास के लिए पहुंची वाल्मीकि नगर

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

चंपारण की धरती वाल्मीकि नगर में राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान का दो दिवसीय प्रवास बुधवार को समाप्त हुआ।राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक वन विभाग के कोतरहा स्थित कौशल विकास केंद्र वाल्मीकि नगर मे सम्पन्न की गई। जिसमें कई प्रकार के निर्णय लिए गए।जिसके तहत राष्ट्रीय संगठन का विस्तार प्रशिक्षण और क्रांति इकाई का गठन,प्रमंडल इकाई का गठन,जिला एवं प्रखंड इकाई का गठन के साथ उनका प्रशिक्षण उद्बोधन मूल्यांकन के पश्चात राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान का द्वितीय चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ करते हुए हस्ताक्षर अभियान की प्रति माननीय जनप्रतिनिधियों तथा सरकार के पदाधिकारीयों तक पहुंचा कर भोजपुरी भाषा के साहित्य को समृद्ध और महत्वपूर्ण बनाने के लिए भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दिलाकर संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने के विषय पर बल दिया गया। और यह निर्णय लिया गया,कि भोजपुरी भाषा का यह राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान जन आंदोलन के रूप में तब तक चलता रहेगा। जब तक की सरकार भोजपुरी को राष्ट्रीय संवैधानिक दर्जा नहीं दे देती है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया।और बैठक का संचालन संरक्षक मंडल सदस्य डॉक्टर उमाशंकर प्रसाद साहू ने किया। बैठक की व्यवस्था संयोजन वाल्मीकि नगर में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विभांक धर मिश्रा ने किया। बैठक में राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉक्टर जैनेंद्र कुमार शुक्ला प्रभात ने संगठन के निर्माण और राष्ट्रीय हस्ताक्षर महा अभियान के विषय में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि संगठन के निर्माण के बाद उनका प्रशिक्षण फिर दायित्व दिया जाएगा संगठन मंत्री जय हिंद ने कहा कि जुलाई के 10 तारीख तक संगठन का निर्माण विहार के भोजपुरी जिला क्षेत्र में कर लिया जाएगा।बैठक में सर्वसम्मत से गोरखनाथ यादव गुंजन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संजय कुमार श्रीवास्तव को गोपालगंज जिला इकाई का अध्यक्ष तथा विजय कुमार राम अमन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राकेश कुमार विद्यार्थी को राष्ट्रीय संगठन सह मंत्री बनाया गया।इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न प्रांत से रेखा भारती,सोनम मिश्रा,विष्णुकांत मिश्रा,बृजकिशोर कुमार, अर्जुन कुमार गुप्ता आदि भोजपुरी लोग उपस्थित रहे।