वाल्मीकि नगर में बकरीद पर्व को लेकर पुलिस व एसएसबी अलर्ट मोड़ पर

  • पुलिस और एसएसबी ने वाल्मीकि नगर में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाल कर शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील।
  • असामाजिक तत्वों व उपद्रवियों पर पुलिस और एसएसबी की रहेगी पैनी नजर।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

बकरीद पर्व को लेकर वाल्मीकि नगर पुलिस और एसएसबी अलर्ट मोड़ पर है। बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसको लेकर चौक चौराहे पर जहां पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।तो वही दूसरी ओर बुधवार की शाम वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार नेतृत्व में पुलिसकर्मियों व एसएसबी के जवानों ने वाल्मीकि नगर में संयुक्तरूप से फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील के साथ-साथ बकरीद पर्व पर शांति बनाए रखने की अपील की। विधि व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाली। शांति एवं विधि व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।भीड नियंत्रण के संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया।वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकला। पुलिस व एसएसबी का फ्लैग मार्च गोल चौंक, मुख्य सड़क होते टंकी बाजार, हवाई अड्डा चौंक, विजयपुर तक किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों में वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, सरिता कुमारी , एएसआई नवलेश सिंह, नेहा कुमारी, राजेश कुमार, दिलीप कुमार के अलावा कई पुलिस बल के साथ महिला व पुरुष जवान के अलावा एसएसबी के अधिकारी व जवान आदि मौजूद रहे।