रेलवे ने 03 जोड़ी ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशनों में किया स्थायी बदलाव, अब बदले रूट से होंगी संचालित

रेलवे ने 03 जोड़ी ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशनों में किया स्थायी बदलाव, अब बदले रूट से होंगी संचालित

उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा एवं परिचालनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए 03 जोड़ी साप्ताहिक रेलसेवाओं के टर्मिनल स्टेशनों में पूर्व में किए गए अस्थायी बदलाव को अब स्थायी रूप दे दिया है। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय के बाद संबंधित ट्रेनें अब नए टर्मिनल स्टेशनों से ही नियमित रूप से संचालित होंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, जून 2026 से यह व्यवस्था स्थायी रूप से लागू की जा रही है।

नई व्यवस्था के तहत गाड़ी संख्या 22991 वलसाड-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अब जोधपुर के बजाय भगत की कोठी तक संचालित होगी। यह ट्रेन 02 जून 2026 से सुबह 08:00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 22992 जोधपुर-वलसाड साप्ताहिक एक्सप्रेस 03 जून 2026 से जोधपुर के स्थान पर भगत की कोठी से शाम 07:30 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22673, जो पहले भगत की कोठी-मन्नारगुडी साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होती थी, अब 04 जून 2026 से जोधपुर स्टेशन से शाम 04:50 बजे प्रस्थान करेगी। जबकि गाड़ी संख्या 22674 मन्नारगुडी-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 जून 2026 से भगत की कोठी के बजाय सीधे जोधपुर तक संचालित होगी और दोपहर 02:30 बजे पहुंचेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 20481 जोधपुर-तिरूच्चिरापल्ली साप्ताहिक रेलसेवा भी 03 जून 2026 से भगत की कोठी के स्थान पर जोधपुर स्टेशन से शाम 04:50 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 20482 तिरूच्चिरापल्ली-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 मई 2026 से भगत की कोठी के बजाय सीधे जोधपुर तक संचालित की जाएगी और सुबह 06:00 बजे पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के नवीनतम समय एवं टर्मिनल स्टेशन की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।