जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला शानदार रिस्पॉन्स, 20 कोच की पहली ट्रिप रही लगभग फुल

जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 कोच के साथ चलाने के फैसले को यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 20 कोच के साथ संचालित पहली ही ट्रिप में ट्रेन लगभग फुल बुक रही, जिससे इस प्रीमियम रेल सेवा की बढ़ती लोकप्रियता साफ नजर आई।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 24 मई 2026 को संचालित गाड़ी संख्या 26481, जोधपुर?दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में करीब 94 प्रतिशत बुकिंग दर्ज की गई, जबकि गाड़ी संख्या 26482, दिल्ली कैंट?जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में 98 प्रतिशत बुकिंग रही। यात्रियों की भारी मांग और लगातार बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इस ट्रेन को 8 कोच से बढ़ाकर 20 कोच किया गया है।उल्लेखनीय है कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 22 मई 2026 को इस विस्तारित रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।यह आधुनिक और तेज रफ्तार रेल सेवा दिल्ली और जोधपुर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के साथ-साथ यात्रियों को अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक सफर उपलब्ध करा रही है।