विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026: जोधपुर मंडल ने चलाया विशेष स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026: जोधपुर मंडल ने चलाया विशेष स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान

हरित एवं सतत रेलवे संचालन की दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे का सराहनीय कदम

जोधपुर। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।हरित एवं सतत रेलवे संचालन अभियान के तहत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों, पार्कों और हरित क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान जोधपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया में गहन सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही रेलवे कॉलोनियों के पार्कों, हरित क्षेत्रों और आसपास के स्थानों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश भी दिया गया।अभियान के अंतर्गत रेलवे आवासीय कॉलोनियों में स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को भी जोड़ा गया तथा उन्हें स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ?एक पेड़ माँ के नाम? अभियान की शुरुआत करते हुए विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालय परिसरों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।भगत की कोठी ट्रिप शेड में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं नागौर, बाड़मेर, मेडता रोड और भगत की कोठी सहित विभिन्न रेलवे कॉलोनियों में पार्कों की सफाई और पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि लोगों में स्वच्छता और हरित जीवनशैली के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। जोधपुर मंडल द्वारा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ रेलवे परिसर के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।