यात्रियों को बड़ी सौगात: प्रयागराज से गांधीग्राम और वलसाड के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

प्रयागराज। गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु दो विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

प्रयागराज-गांधीग्राम विशेष ट्रेन चलेगी 14 फेरों के लिए

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 04111/04112 प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 04111 प्रयागराज से प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को 30 मई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक कुल 14 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

वहीं गाड़ी संख्या 04112 गांधीग्राम से प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को 31 मई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक कुल 14 फेरों में संचालित होगी।

यह विशेष ट्रेन प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, आगरा ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड, पालनपुर, महेसाना और चांदखेड़ा रोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

सुबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन का भी होगा संचालन

रेलवे ने गाड़ी संख्या 04119/04120 सुबेदारगंज-वलसाड-सुबेदारगंज विशेष ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 04119 सुबेदारगंज से प्रत्येक शनिवार को 30 मई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक कुल 7 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 04120 वलसाड से प्रत्येक रविवार को 31 मई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक कुल 7 फेरों में संचालित होगी।

यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, आगरा ईदगाह, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, छायापुरी और सूरत जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

दोनों विशेष ट्रेनों में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें?

08 सामान्य श्रेणी कोच

08 शयनयान कोच

01 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी कोच

02 एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में मदद मिलेगी तथा लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक बनेगी।