प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

प्रयागराज। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा को अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक बनाने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 02417/02418 प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। साथ ही ट्रेन में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को अधिक सीटें और बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी.रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 02417 प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन 01 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन कुल 31 फेरे लगाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 02418 दादरी-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 02 अगस्त 2026 से 01 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन 31 फेरों के साथ संचालित होगी। ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय, मार्ग और ठहराव के अनुसार ही चलेगी।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के कोच कंपोजीशन में भी स्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे ने ट्रेन में कोचों की संख्या 18 से बढ़ाकर 20 कर दी है। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन में अब 02 एसएलआर/डी कोच, 05 सामान्य श्रेणी के कोच, 09 स्लीपर कोच, 03 थर्ड एसी कोच तथा 01 फर्स्ट सह सेकंड एसी कोच लगाया जाएगा। इससे स्लीपर और एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी।रेलवे प्रशासन के मुताबिक संशोधित कोच व्यवस्था गाड़ी संख्या 02417 में 29 मई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 02418 में 30 मई 2026 से 01 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त कोच लगाए जाने से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से इस विशेष सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।