NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों को राहत, रविवार दिन में नहीं होगा मेगा ब्लॉक

NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों को राहत, रविवार दिन में नहीं होगा मेगा ब्लॉक

मध्य रेल ने रात में रखा विशेष मेगा ब्लॉक, लोकल सेवाओं पर पड़ेगा असर

मुंबई। NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल ने रविवार, 03 मई 2026 को दिन के समय कोई ब्लॉक न रखने का निर्णय लिया है। इससे परीक्षा देने जा रहे छात्रों को लोकल ट्रेनों से यात्रा करने में राहत मिलेगी।

हालांकि, रेलवे के आवश्यक इंजीनियरिंग एवं रखरखाव कार्यों के चलते मध्य रेल मुंबई मंडल द्वारा शनिवार/रविवार मध्यरात्रि (02/03 मई 2026) को सीएसएमटी-विद्याविहार के बीच मेन लाइन तथा ठाणे-वाशी/नेरुल के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन पर रात्रिकालीन मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।

मेन लाइन पर मेगा ब्लॉक

मेन लाइन पर यह ब्लॉक 03 मई 2026 को रात 00:05 बजे से सुबह 05:05 बजे तक सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार के बीच अप एवं डाउन स्लो लाइन पर रहेगा।

रेलवे के अनुसार, 02 मई 2026 को रात 23:30 बजे से 03 मई 2026 को 04:47 बजे तक सीएसएमटी से चलने वाली डाउन स्लो लोकल ट्रेनें डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और ये ट्रेनें भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी। इसके बाद ट्रेनें विद्याविहार स्टेशन पर पुनः स्लो लाइन पर भेजी जाएंगी।

इसी प्रकार, 02 मई 2026 को रात 23:29 बजे से 03 मई 2026 को 05:04 बजे तक घाटकोपर से चलने वाली अप स्लो लोकल ट्रेनें अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और वे कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

मेन लाइन पर पहली और आखिरी लोकल

डाउन लाइन पर ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल TL63 (सीएसएमटी-टिटवाला) होगी, जो 02 मई को 23:16 बजे रवाना होगी।

अप लाइन पर ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल TL68 (टिटवाला-सीएसएमटी) होगी, जो 02 मई को 22:22 बजे कल्याण से चलेगी।

ब्लॉक के बाद डाउन लाइन पर पहली लोकल N5 (सीएसएमटी-कसारा) होगी, जो 03 मई को 05:07 बजे चलेगी।

अप लाइन पर ब्लॉक के बाद पहली लोकल TL2 (टिटवाला-सीएसएमटी) होगी, जो 03 मई को 04:12 बजे कल्याण से रवाना होगी।

ट्रांस-हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक

ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन पर 02 मई 2026 रात 23:45 बजे से 03 मई 2026 सुबह 04:45 बजे तक अप और डाउन दोनों सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

ब्लॉक के दौरान वाशी/नेरुल और ठाणे के बीच लोकल सेवाएं पूरी तरह निलंबित रहेंगी।

रेलवे के अनुसार?

ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल जाने वाली डाउन सेवाएं 02 मई रात 23:32 बजे से 03 मई 00:05 बजे तक निलंबित रहेंगी।

पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे जाने वाली अप सेवाएं 02 मई रात 23:09 से 23:15 बजे तक रद्द रहेंगी।

ट्रांस-हार्बर लाइन पर पहली और आखिरी लोकल

डाउन में ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल TPL71 (ठाणे-पनवेल), 02 मई 23:14 बजे चलेगी।

अप में ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल TV116 (वाशी-ठाणे), 02 मई 22:45 बजे रवाना होगी।

ब्लॉक के बाद डाउन में पहली लोकल TPL3 (ठाणे-पनवेल), 03 मई 05:12 बजे चलेगी।

ब्लॉक के बाद अप में पहली लोकल TPL2 (पनवेल-ठाणे), 03 मई 04:33 बजे चलेगी।

मध्य रेल प्रशासन ने बताया कि संरक्षा और बुनियादी ढांचे के रखरखाव हेतु ये मेगा ब्लॉक आवश्यक हैं। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।

डॉ. स्वप्नील निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले लोकल ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।