कल्याण-बदलापुर के बीच 3rd-4th लाइन पर OHE कार्य हेतु स्पेशल ब्लॉक, लोकल सेवाएं रहेंगी प्रभावित

मुंबई। मध्य रेलवे मुंबई मंडल द्वारा कल्याण और बदलापुर के बीच तीसरी एवं चौथी लाइन पर ओएचई (Over Head Equipment) इंफ्रिंजमेंट हटाने के कार्य के लिए अप व डाउन साउथ-ईस्ट लाइन पर विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 01/02 मई 2026 (शुक्रवार/शनिवार रात) तथा 02/03 मई 2026 (शनिवार/रविवार रात) को लागू रहेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार ब्लॉक-ए दिनांक 01/02 मई 2026 की रात को 02 मई 2026 को 01:40 बजे से 03:40 बजे तक रहेगा। यह ब्लॉक कल्याण से अम्बरनाथ के बीच अप एवं डाउन साउथ-ईस्ट लाइन पर लागू होगा (दोनों स्टेशन छोड़कर)।

वहीं ब्लॉक-बी दिनांक 02/03 मई 2026 की रात को 03 मई 2026 को 01:30 बजे से 03:30 बजे तक रहेगा। यह ब्लॉक अम्बरनाथ से बदलापुर के बीच डाउन साउथ-ईस्ट लाइन पर लागू होगा (अम्बरनाथ छोड़कर और बदलापुर सहित)।

लोकल ट्रेन सेवाएं रहेंगी रद्द

ब्लॉक अवधि के दौरान कल्याण और बदलापुर के बीच उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी।

पहली और अंतिम लोकल का विवरण

01/02 मई 2026 (शुक्रवार/शनिवार रात)

ब्लॉक से पहले अंतिम लोकल: BL61 CSMT-बदलापुर, CSMT से प्रस्थान 23:51 बजे (01 मई)

ब्लॉक के बाद पहली लोकल: S4 कर्जत-CSMT, कर्जत से प्रस्थान 03:35 बजे (02 मई)

02/03 मई 2026 (शनिवार/रविवार रात)

ब्लॉक से पहले अंतिम लोकल: S41 CSMT-कर्जत, CSMT से प्रस्थान 23:30 बजे (02 मई)

ब्लॉक के बाद पहली लोकल: S4 कर्जत-CSMT, कर्जत से प्रस्थान 03:35 बजे (03 मई)

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

दिनांक 01 मई और 02 मई 2026 को निम्नलिखित ट्रेनें कर्जत-पनवेल मार्ग से डायवर्ट की जाएंगी?

11020 भुवनेश्वर-CSMT कोणार्क एक्सप्रेस

18519 विशाखापत्तनम-LTT एक्सप्रेस

12702 हैदराबाद-CSMT हुसैनसागर एक्सप्रेस

रेल प्रशासन ने बताया कि जिन ट्रेनों का कल्याण पर ठहराव निर्धारित है, उन्हें यात्रियों की सुविधा हेतु पनवेल एवं ठाणे स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विलंब से चलने वाली मेल/एक्सप्रेस व हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों को आवश्यकता अनुसार डायवर्ट या रेगुलेट किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ये ब्लॉक सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना के रखरखाव के लिए आवश्यक हैं।

डॉ. स्वप्निल नीला मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेलवे