सीएसएमटी–पनवेल हार्बर लाइन पर 14 नॉन-एसी सेवाएं एसी में बदली जाएंगी, 1 मई से लागू

मुंबई। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मध्य रेलवे ने सीएसएमटी?पनवेल हार्बर लाइन पर चलने वाली 14 नॉन-एसी उपनगरीय सेवाओं को एसी सेवाओं में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 1 मई 2026 से लागू होगा।

मध्य रेलवे के अनुसार, इस परिवर्तन के बाद मध्य रेलवे पर कुल 108 एसी उपनगरीय सेवाएं संचालित होंगी, जिनमें 28 हार्बर लाइन और 80 मेन लाइन पर शामिल होंगी।

रेल प्रशासन ने बताया कि हार्बर लाइन पर यह अतिरिक्त एसी सेवाएं प्रतिस्थापन के आधार पर चलाई जाएंगी। साथ ही कुछ नॉन-एसी ट्रेनों के समय में भी संशोधन किया गया है।

मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे संशोधित समय-सारिणी की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।