LTT–मडगांव के बीच 2 अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा मध्य रेलवे

LTT?मडगांव के बीच 2 अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा मध्य रेलवे

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मध्य रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) मुंबई और मडगांव के बीच 2 अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01003 4 मई 2026 को LTT से सुबह 08:20 बजे रवाना होकर रात 22:40 बजे मडगांव पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 01004 3 मई 2026 को मडगांव से 16:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 06:20 बजे LTT पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का ठहराव ठाणे, पनवेल, रोहा, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली सहित कई स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन में 1 एसी-3 टियर, 11 स्लीपर, 7 जनरल और 2 गार्ड ब्रेक वैन कोच लगाए जाएंगे।

ट्रेन 01003 की बुकिंग 2 मई 2026 से IRCTC वेबसाइट और आरक्षण केंद्रों पर शुरू होगी। अनारक्षित टिकट UTS सिस्टम से लिए जा सकेंगे। यह जानकारी मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने दी।