गर्मी की भीड़ को देखते हुए मुंबई से संतरागाछी के लिए चलेगी एकतरफा स्पेशल ट्रेन

मुंबई। ग्रीष्मकालीन सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), मुंबई से संतरागाछी के लिए एकतरफा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 02 मई 2026 को संचालित की जाएगी।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने बताया कि ट्रेन संख्या 01145 CSMT-संतरागाछी एकतरफा स्पेशल दिनांक 02.05.2026 (शनिवार) को CSMT मुंबई से 11:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड़, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ट्रेन की कोच संरचना में 3 एसी थ्री टियर, 10 स्लीपर, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन शामिल होंगी।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 01145 के लिए विशेष शुल्क पर आरक्षण 01 मई 2026 से सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध होगा। वहीं अनारक्षित कोचों के टिकट सामान्य शुल्क पर यूटीएस सिस्टम से प्राप्त किए जा सकते हैं। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ट्रेन के ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए एनटीईएस ऐप अथवा रेलवे पूछताछ वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करें।