यात्रियों की सुविधा के लिए सेंट्रल रेलवे का बड़ा कदम, मुंबई/पुणे से नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें

मुंबई। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने मुंबई एवं पुणे से नागपुर के बीच कुल 6 वीकेंड स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इनमें मुंबई (सीएसएमटी) से नागपुर के बीच 4 सेवाएं तथा पुणे से नागपुर के बीच 2 सेवाएं शामिल हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह विशेष ट्रेनें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएंगी।

सीएसएमटी?नागपुर?सीएसएमटी वीकेंड स्पेशल के अंतर्गत ट्रेन संख्या 01021 सीएसएमटी से 01 मई 2026 (शुक्रवार) एवं 03 मई 2026 (रविवार) को रात 00:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15:45 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 01022 नागपुर से 01 मई 2026 (शुक्रवार) एवं 03 मई 2026 (रविवार) को रात 21:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन 13:50 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बदनेरा, धामणगांव तथा वर्धा स्टेशनों पर होगा। ट्रेन संख्या 01022 का ठहराव इगतपुरी स्टेशन पर भी रहेगा। इस स्पेशल ट्रेन की संरचना में 1 एसी थ्री टियर, 16 स्लीपर, 2 जनरल सेकंड क्लास और 2 जनरल सेकंड क्लास सह गार्ड ब्रेक वैन कोच शामिल रहेंगे।

इसी क्रम में पुणे?नागपुर?पुणे वीकेंड स्पेशल के तहत ट्रेन संख्या 01467 पुणे से 01 मई 2026 (शुक्रवार) को 15:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:05 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 01468 नागपुर से 03 मई 2026 (रविवार) को सुबह 07:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 23:30 बजे पुणे पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बदनेरा, धामणगांव और वर्धा स्टेशनों पर रहेगा। इस ट्रेन की कोच संरचना में 1 एसी टू टियर, 1 एसी थ्री टियर, 12 स्लीपर, 4 जनरल सेकंड क्लास और 2 जनरल सेकंड क्लास सह गार्ड ब्रेक वैन कोच शामिल होंगे।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन वीकेंड स्पेशल ट्रेनों संख्या 01021, 01022, 01467 एवं 01468 के लिए विशेष किराये पर आरक्षण 29 अप्रैल 2026 से सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगा। अनारक्षित कोचों के लिए सामान्य किराये पर टिकट यूटीएस सिस्टम के माध्यम से प्राप्त किए जा सकेंगे। यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप का उपयोग करने की सुविधा भी दी गई है। ट्रेनों के ठहराव समय एवं विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

यह जानकारी सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला द्वारा जारी की गई।