मुरादाबाद में 22 अप्रैल को पीटीसी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में 6 घंटे बिजली कटौती, फीडर बाइफरकेशन कार्य के लिए रहेगा शटडाउन

मुरादाबाद। विद्युत विभाग द्वारा 33/11 केवी उपकेंद्र पीटीसी पर फीडर बाइफरकेशन (Feeder Bifurcation) के कार्य के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते 22 अप्रैल को पीटीसी उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सहायक अभियंता, 11 केवी एवं एलटी नेटवर्क, दौलतबाग मुरादाबाद में यह कार्य बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत किया जा रहा है। इसमें पीटीसी उपकेंद्र के फीडर संख्या-2 और फीडर संख्या-4 का बाइफरकेशन कर उन्हें अलग-अलग किया जाएगा। साथ ही पोल प्रतिस्थापन और राइजर निर्माण जैसे कार्य भी कराए जाएंगे।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा शटडाउन

विभागीय जानकारी के अनुसार यह शटडाउन 22 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक प्रस्तावित है। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

विद्युत विभाग ने बताया कि यह कार्य भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

नोट: बिजली कटौती के दौरान लोग आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।