मुरादाबाद में 22 अप्रैल को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, स्मार्ट सिटी कार्य के लिए शटडाउन

मुरादाबाद। विद्युत नगरीय वितरण खंड (तकनीकी) मुरादाबाद द्वारा स्मार्ट सिटी कार्य के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पीटीसी, जिगर कॉलोनी, टीडीआई सिटी एवं वेव मॉल क्षेत्र में शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता के अनुसार शटडाउन के दौरान वेव कॉलोनी, साईं गार्डन, वेव मॉल, ऋतुपुरम, टीडीआई सिटी, ऑफिसर्स कॉलोनी, कांठ रोड, पीटीसी, आदर्श कॉलोनी, नवीन नगर सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

विभाग ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर एवं विश्वसनीय बिजली आपूर्ति प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे सहयोग करें और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।

विद्युत विभाग ने लोगों से बिजली बचाने की भी अपील की है।