मुरादाबाद: संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया तेज, 24 को होगा द्वितीय टेस्ट 

मुरादाबाद: संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया तेज, 24 को होगा द्वितीय टेस्ट

मुरादाबाद में परिवहन निगम के तहत संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चरण की परीक्षा में कुल 39 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। अब इन चयनित उम्मीदवारों का द्वितीय टेस्ट 24 तारीख को आयोजित किया जाएगा यह दूसरा टेस्ट लोनी स्थित ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में कराया जाएगा जहां अभ्यर्थियों की ड्राइविंग क्षमता और व्यवहारिक कौशल का आकलन किया जाएगा परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को संविदा चालक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। उन्हें प्रति किलोमीटर 2 रुपये 20 पैसे के हिसाब से भुगतान किया जाएगा इसके साथ ही निगम ने प्रोत्साहन योजना भी लागू की है। यदि कोई चालक महीने में लगातार 22 दिन तक न्यूनतम 5000 किलोमीटर वाहन चलाता है तो उसे अतिरिक्त 3000 रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा निगम की विशेष योजनाओं के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चालकों को उन्नत प्रशिक्षण का मौका भी मिलेगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से चयनित चालकों को 21,600 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।