मुरादाबाद में 22 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, पीटीसी उपकेंद्र पर होगा शटडाउन

मुरादाबाद में 22 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, पीटीसी उपकेंद्र पर होगा शटडाउन

मुरादाबाद। विद्युत नगरीय वितरण उपखंड (तकनीकी) के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पीटीसी से जुड़े क्षेत्रों में आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य के चलते 22 अप्रैल 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड (तकनीकी) के अनुसार 22 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक शटडाउन प्रस्तावित है। इस दौरान उपकेंद्र के फीडर संख्या-2 एवं फीडर संख्या-4 पर पोल प्रतिस्थापन, राइजर निर्माण, अनुरक्षण एवं अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

शटडाउन के कारण 23 वीं वाहिनी कॉलोनी, पीटीसी रोड, 24वीं वाहिनी पीएसी, आदर्श कॉलोनी, आवास विकास, गांधी आश्रम, नवीन नगर, नया गांव, कांठ रोड सहित संबंधित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

विद्युत विभाग ने नागरिकों से राष्ट्रहित में बिजली बचाने की भी अपील की है।