मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

यात्रियों को राहत, मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

बरेली। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने इज्जतनगर मंडल पर पूर्व से संचालित की जा रही विशेष गाड़ियों की अवधि में विस्तार किया है। इससे गर्मियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब 01 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित की जाएगी। वहीं 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन की सेवा 02 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को जारी रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह दोनों विशेष गाड़ियां अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय सारणी एवं रेक संरचना के अनुसार ही संचालित की जाएंगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति व समय की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से प्राप्त कर लें।