मुरादाबाद अग्निशमन विभाग की सराहनीय पहल, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर मॉक ड्रिल से बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

मुरादाबाद। बढ़ती गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए मुरादाबाद अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। संभावित हादसों को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। इसी क्रम में इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग प्वाइंट पर विशेष मॉक ड्रिल कराकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया।

उत्तर प्रदेश फायर महानिदेशक सुजीत पांडेय के आदेश पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) डॉ. आर.के. पाण्डेय के नेतृत्व में यह मॉक ड्रिल मुरादाबाद के लकड़ी फाजलपुर क्षेत्र में आयोजित की गई। मॉक ड्रिल की निगरानी मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा द्वारा की गई।

कार्यक्रम के दौरान फायर कर्मियों ने इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग सॉकेट प्वाइंट पर आग लगने की स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स, आग पर काबू पाने की तकनीक, उपकरणों के सही उपयोग तथा सुरक्षित बचाव प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। फायर कर्मी एस. कुमार द्वारा टीम को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास कराते हुए आग बुझाने और राहत कार्य की रणनीति समझाई गई।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा सके और किसी बड़े नुकसान को रोका जा सके। विभाग की इस सक्रियता और तत्परता से स्पष्ट है कि मुरादाबाद अग्निशमन विभाग जनसुरक्षा को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।

अग्निशमन विभाग की इस सकारात्मक पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि गर्मी के मौसम में बिजली उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दें।

मुरादाबाद अग्निशमन विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे सुरक्षा अभ्यास और जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही गई है, ताकि जिले को हर प्रकार की आगजनी की घटनाओं से सुरक्षित रखा जा सके।

https://x.com/fireserviceup

https://x.com/CMOfficeUP

https://x.com/UPGovt

https://x.com/homeupgov

https://x.com/Uppolice

https://x.com/myogiadityanath

https://x.com/moradabadpolice

https://x.com/Comm_Moradabad

https://x.com/Cdomoradabad

https://x.com/DMMoradabad

https://x.com/ChiefSecyUP

https://x.com/PMOIndia