मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता करना ऑटो चालक को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार

मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़कर सवारी बैठा रहे एक ऑटो चालक को ट्रैफिक पुलिस से उलझना महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 27 मार्च की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने ऑटो चालक को स्टेशन के सामने ऑटो खड़ा कर सवारी बैठाने से रोका। पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक जाम होने का हवाला देते हुए उसे आगे हटने के लिए कहा, लेकिन ऑटो चालक ने पुलिस कर्मियों से बदतमीजी करते हुए उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ऑटो चालक ने पुलिसकर्मियों पर ऑटो चढ़ाने की कोशिश की, जिससे टीएसआई रामकुमार की वर्दी फट गई और उन्हें चोटें भी आईं। इस दौरान उनका सरकारी मोबाइल फोन भी टूट गया। घटना के बाद आरोपी चालक ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी।

टीएसआई रामकुमार की शिकायत पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद बुध बाजार चौकी प्रभारी सुनीता चौधरी ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया, ओर साथ ही मुरादाबाद बुध बाजार चौकी इंचार्ज सुनीता चौधरी रात हो दिन 24 घंटे अलर्ट दिखाई देती है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

https://x.com/dgpup

https://x.com/moradabadpolice

https://x.com/IPSMUNIRAJ

https://x.com/digmoradabad

https://x.com/satpal_IPS

https://x.com/CMOfficeUP

https://x.com/Uppolice