मुरादाबाद।मनोकामना मंदिर में रामनवमी पर भव्य आयोजन, 5000 श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था

मुरादाबाद।मनोकामना मंदिर में रामनवमी पर भव्य आयोजन, 5000 श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था

मुरादाबाद थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रेल चौकी इलाके में बने मनोकामना मंदिर पर नवरात्रि और रामनवमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी भव्य और धार्मिक आयोजन का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता रानी के दर्शन के लिए उमड़ती रही नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया जो पूरे दिन जारी रहा वहीं शाम के समय महिलाओं द्वारा भक्ति भाव से संकीर्तन किया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा मंदिर परिसर में गूंजते भजनों और जयकारों से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।

मंदिर कमेटी के सदस्य विपिन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनवमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार करीब 5000 श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई है। भंडारा सुबह से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक लगातार चलता रहेगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे उन्होंने यह भी बताया कि मनोकामना मंदिर में यह परंपरा पिछले लगभग 40 वर्षों से लगातार चली आ रही है। मंदिर की स्थापना के समय से ही नवरात्रि के दौरान विधि-विधान से पूजा, यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वयंसेवक लगातार श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे और पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया अंत में विपिन शुक्ला ने सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी और नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता रानी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें।