मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पन्नालाल गुप्ता इंटर कॉलेज,  में छात्राओं को किया गया जागरूक

सुरेरी- क्षेत्र के नूरपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत स्थानीय विद्यालयों में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इसी क्रम में पन्नालाल गुप्ता इंटर कॉलेज, नूरपुर में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जागरूकता अभियान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला कांस्टेबलों द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल शिवानी सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 व 108 स्वास्थ्य सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन। की जानकारी दी।साथ ही जागरूकता पर्चियां भी वितरित की । महिला कांस्टेबलों ने छात्राओं को बताया कि आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं से निडर होकर अपनी सुरक्षा के लिए इन अधिकारों का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इसका लक्ष्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। पुलिस टीम ने कहा कि यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा वृद्धा पेंशन, आवास योजना, मातृत्व वंदन योजना की भी जानकारी दी गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया गया।