आम आदमी पार्टी का मनाया स्थापना दिवस, बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता

श्रीगंगानगर में आज आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर मेघवाल की अध्यक्षता में संविधान दिवस एवं पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से पंचायती धर्मशाला श्रीगंगानगर में मनाया गया, सर्वप्रथम बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माला अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आप के पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर मेघवाल ने बताया कि आज ही के दिन 26 नवम्बर 2012 को संविधान दिवस पर आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी इस दिन देश में आम आदमी पार्टी के रूप में एक नई क्रांति की शुरुआत हुई थी इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोमिला शर्मा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष राजवीर माली, पूर्व लोकसभा सचिव पृथ्वीराज जाखड़, पूर्व जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह बराड़, पूर्व एक्स इंप्लॉई विंग के जिला अध्यक्ष बी एस राणा, बी एस हेयर, पूर्व लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट कुलविंदर सिंह, किसान नेता कृष्ण सहारण, पूर्व एसी विंग के प्रदेश सचिव रायसाहब मेहरड़ा, वरिष्ठ नेता निर्मल अग्रवाल, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी धनाराम मेघवाल, पूर्व सचिव नितेश कुमार शर्मा, पूर्व प्रत्याशी सुच्चा सिंह, वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह अठवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष माया मेहरड़ा, वरिष्ठ नेता तरसेम लाल चूमड, वरिष्ठ नेता अजय कांडा, युवा नेता सोहन लाल नायक, सुनील भील, वरिष्ठ नेता जेठा राम गोदारा, पूर्व यूथ विंग जिला सचिव लवदीप सेखों, यूथ विंग जिला सह सचिव धर्मवीर सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह राणा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश चौहान, डॉक्टर किशोर सिंह राठौड़, राजू सिंह सहित साथियों ने अपने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में आसा रानी, वीना, संदीप गहलोत, रमेश ठकराल, भूपेन्द्र सिंह मान, गुरप्रीत सिंह संधू, श्योपत राय, जसपाल स्वामी, गुरमेज सिंह, निर्मल सिंह, अमृत तायल, वरिष्ठ नेता नरेश कुमार धवन, रामेश्वर दयाल मेघवाल, रामेश्वर लाल मेहरड़ा, विनोद कुमार, राजकुमार, गुरतेज सिंह, गुरतेज सिंह संधू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।